Sri Lanka: श्रीलंका ने 23 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से मछलियां पकड़ने का आरोप

Updated : Feb 05, 2024 13:53
|
Editorji News Desk

Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने अपने समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और दो नौकाएं जब्त कर लीं. श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को कहा कि जाफना के उत्तरी डेफ्ट द्वीप से शनिवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी दो नौकाएं जब्त कर ली गयीं.

प्रेस रिलीज में बताया गया है कि पकड़े गए 23 मछुआरों और उनकी नौकाओं को कांकेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए मैलादी मत्स्य निरीक्षक को सौंपा जाएगा.

दो भारतीय नौकाओं को जब्त किया गया

बयान में कहा गया है, ''श्रीलंकाई नौसेना ने तीन फरवरी 2024 की रात को श्रीलंकाई जलक्षेत्र से मछली पकड़ने वाली भारतीय नौकाओं का पीछा करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया. अभियान के तहत दो भारतीय नौकाओं को जब्त किया गया और जाफना में डेफ्ट द्वीप के तट पर श्रीलंका के उत्तरी जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे 23 भारतीय नागरिकों को पकड़ा.''

श्रीलंका की नौसेना विदेशी नौकाओं द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़ने पर लगाम लगाने के लिए अपने समुद्री क्षेत्र में नियमित गश्त करती है और अभियान चलाती है. भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद है. श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कई बार पाक जलडमरू में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है.

Chile: चिली के जंगलों में लगी भीषण आग से अब तक 99 लोगों की मौत, हजारों हुए बेघर

SriLanka

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?