Russia-Ukraine War Updates: ग्राउंड ज़ीरो से युद्ध के तीसरे दिन की सबसे घातक तस्वीरें

Updated : Feb 27, 2022 10:04
|
Editorji News Desk

यूक्रेन पर लगातार तीसरे दिन भी रूस के हमले जारी हैं. कीव की घेराबंदी की जा रही है. रूस का दावा है कि रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया जा रहा है, लेकिन यूक्रेन के तमाम शहरों से दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं.

रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव में किए गए हवाई हमले से कई इमारतें ध्वस्त हो गईं. इससे काफी संख्या में लोग घायल हो गए. वहीं रूस ने खारकीव में गैस पाइप लाइन पर ब्लास्ट कर तबाह कर दिया है. ब्लास्ट के बाद आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया.

वहीं रूसी टैंक को यूक्रेन की सेना ने ध्वस्त किया, तो जनता ने वीडियो बनाकर कहा कि रूसियों तक ये वीडियो जाए ताकि उन्हें पता चले कि यूक्रेन उनका इंतज़ार कर रहा है. यूक्रेन ने 3500 रूसी सैनिकों, 2 टैंक, 14 विमान और 8 हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का बड़ा दावा किया है.

वहीं यूक्रेन में रूसी सैनिकों को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. यूक्रेनी नागरिक रूसी टैंकों का रास्ता रोक रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. वीडियो में एक अकेला यूक्रेनी शख्स देश में घुस रहे रूसी काफिले को रोकते हुए दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine war: रूस के रक्षा मंत्रालय का बयान, यूक्रेन पर चारों तरफ से करेगा हमला

UkraineRussianRussia-Ukraine disputeRussia Ukraine WarRussian Attack on UkraineRussia-Ukraine WarUkraine Russia WarRussia-Ukraine War Updates

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?