Russia-Ukraine War: UNSC में वोटिंग से भारत ने फिर बनाई दूरी लेकिन रूस को दिया कड़ा संदेश

Updated : Mar 01, 2022 09:57
|
Editorji News Desk

रूस-यूक्रेन में जारी जंग (Russia-Ukraine War) के बीच भारत (India) का संतुलित रुख बरकरार है जिसकी बानगी तब देखने को मिली जब रविवार को भारत ने UNSC में वोटिंग (voting) से दूरी बनाई. रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में वोटिंग के दौरान भारत समेत चीन और UAE भी अनुपस्थित रहे. रूस के यूक्रेन पर हमले के खिलाफ UN में 11 देशों ने आम सभा बुलाने के पक्ष में वोट किया जबकि रूस ने इसके खिलाफ वोटिंग की. इससे पहले शुक्रवार को भी भारत ने रूसी हमले के निंदा प्रस्ताव पर हुई वोटिंग से दूरी बनाई थी.

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी LIVE ख़बरों के लिए CLICK करें

हालांकि, भारत ने भले ही वोटिंग में हिस्सा ना लिया हो लेकिन उसने रूस को एक साफ संदेश जरूर दिया है. UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस तिरुमूर्ति ने कहा कि UNSC की बैठक के बाद यूक्रेन में हिंसा बढ़ी है जो चिंताजनक है. इसके साथ ही तिरुमूर्ति ने वार्ता और कूटनीति के जरिए समस्या का समाधान करने की अपील की. गौरतलब है कि अमेरिका समेत पश्चिमी देश लगातार भारत पर रूसी हमले की निंदा करने के लिए दबाव बना रहे हैं.

IndiaRussia Ukaine WarUNSC

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?