Russia-Ukraine: पुतिन का दावा, यूक्रेन में 3,000 से अधिक भारतीय छात्रों को बनाया बंधक

Updated : Mar 04, 2022 08:27
|
Editorji News Desk

भारत सरकार के दावों के उलट रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा 3,000 से अधिक भारतीय छात्रों (Indian students) को यूक्रेन में बंधक (hostage) बनाया गया है. सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में पुतिन बोले कि यूक्रेन (Ukraine) विदेशी छात्रों को निकालने में देरी करने की कोशिश कर रहा है, जिससे उन्हें खतरा है.

ये भी देखें । Ukraine-Russia War: यूक्रेन में यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा, उठता दिखा धुंआ

दरअसल, गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली कि यूक्रेन में भारतीय को बंधक बनाया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास फंसे हुए भारतीयों के संपर्क में है. पुतिन के मुताबिक रूसी सेना ने सेफ कॉरिडोर की पेशकश की है ताकि विदेशी नागरिक अपनी जान बचाकर भाग सकें. पुतिन ने फंसे हुए विदेशियों की दुर्दशा के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है.

 

Vladimir PutinIndian studentsRussia Ukaine War

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?