Imran Khan: आम चुनाव की मांग को लेकर पाकिस्तान में इमरान का आजादी मार्च शुरू, सड़कों पर उतरे समर्थक

Updated : Oct 30, 2022 14:25
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान (Pakistan) में सियासी सरगर्मियों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran khan)ने शुक्रवार को आजादी मार्च (Azadi March)का ऐलान किया. जिसके साथ ही इमरान का साथ देने उनके समर्थक सड़कों पर उतरे आए. इमरान खान देश में आम चुनाव (Election) कराने की मांग को लेकर और शहबाज सरकार के खिलाफ ये लॉन्ग मार्च कर रहे हैं. जिसकी मांग वो पीएम पद से हटने के बाद से ही कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Pakistan News: इमरान खान के खिलाफ लगे घड़ी चोर-घड़ी चोर के नारे...Video Viral

इमरान खान ने क्या कहा?

इमरान खान ने कहा है कि ये सरकार को गिराने के मकसद से नहीं किया जा रहा है बल्कि ये राजनीति से इतर ये आजादी की लड़ाई है. जिसका मकसद लोगों को अपनी सरकार चुनने के अधिकार के प्रति जागरूकता लाना और सुनिश्चित करना कि लोग तय करें कि देश किस तरफ जाएगा.  उन्होंने कहा कि हम कोई कानून नहीं तोड़ेंगे. हम उच्च सुरक्षा क्षेत्र ‘रेड जोन’ में प्रवेश नहीं करेंगे, हम राजधानी में उस स्थान पर विरोध प्रदर्शन करेंगे, और सभी लोग शांतिपूर्ण व्यवहार करेंगे.

इमरान पर चुनाव आयोग की कार्रवाई क्यों?

दरअसल, इमरान पहले ही कई मामलों को लेकर गिरफ्तारी की आशंका के बीच, हाल ही में चुनाव आयोग ने भी तोशाखाना मामले को लेकर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया है. सत्ता में रहते हुए विदेश यात्राओं के दौरान मिले उपहारों की बिक्री से हुई आय का खुलासा न करने को लेकर इमरान के खिलाफ आयोग ने ये कार्रवाई की है. लेकिन, इमरान को भविष्य में चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित नहीं किया गया है. ऐसे में इमरान हर हाल में चाहते हैं कि पाकिस्तान में आम चुनावों का ऐलान किया जाए और उन्हें  पाकिस्तान की सत्ता तक पहुंचने का रास्ता मिले.

Imran khanPakistan Election commisionMarchGeneral Election

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?