Chandrayaan-3: आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो ने एक और अहम बात कही है. इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा है कि चांद पर प्रज्ञान का सफर 100 मीटर पूरा हो चुका है. वो लगातार चांद से जुड़ा डेटा शेयर कर रहा है और प्रज्ञान रोवर के साथ साथ विक्रम लैंडर की सेहत भी दुरुस्त है.
इससे पहले प्रज्ञान ने रास्ते में आए गड्ढे से बचते हुए अपना रास्ता बदला था इसकी तस्वीरें भी आई थीं. दरअसल प्रज्ञान में दो नेविगेशन कैमरे लगे हुए हैं जो लगातार तस्वीरें भेज रहे हैं. 6 पहियों पर चलनेवाला प्रज्ञान रोवर कुल 26 किलो का है जिसकी लंबाई 3 फीट, चौड़ाई 2.5 फीट और ऊंचाई 2.8 फीट है.
Aditya L-1: PSLV से अलग हुआ आदित्य-L1, जानिए कितना मुश्किल है सैटेलाइट का सफर