बिहार (Bihar) के भोजपुर (Bhojpur) जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक तीन साल का बच्चा जिंदगी की जंग लड़ता दिख रहा है. उसे बचाने के लिए पिता मुंह से सांस दे रहा है. वहीं मां अपने बच्चे का नाम पुकार रही है. उसे उम्मीद है कि शायद मां की पुकार सुनकर बच्चा होश में आ जाएगा. ये सब कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हो रहा था.
यह पूरा मामला भोजपुर के प्रखंड पिरो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी तो पिता ने मुंह से सांस देने की कोशिश की क्योंकि उसे ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिला. जानकारी के अनुसार शिवनाथ टोला निवासी अर्जुन चौधरी का 3 साल का बेटा गांव के ही एक नाले में गिर गया था.
बच्चे के परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद उसे नाले में पड़ा हुआ पाया. जिसके बाद मां-बाप उसे आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिरो सीएचसी में उस वक्त कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. वहां जो स्वास्थ्यकर्मी थे, उन्होंने बच्चे की गंभीर स्थिति देख तत्काल उसे आरा सदर अस्पताल ले जाने का सुझाव दिया. हालांकि इसके लिए अस्पताल की तरफ से कोई सुविधा नहीं दी गई.
ये भी पढ़ें: Yogi Oath Ceremony: योगी सरकार में 7 महिलाएं हो सकती है मंत्री, पूर्व नौकरशाहों को भी जगह