क्या आपने कभी कमरे में बिस्तर के साथ टॉयलेट (Toilet with bed) देखा है... जाहिर तौर पर आपका जवाब ना ही होगा और आप इस बात पर यकीन भी नहीं करेंगे लेकिन कैसा हो अगर किसी ऐसे ही रूम की फोटो आपको सच में देखने को मिल जाए तो. जी हां, आपने सही सुना रूम में बिस्तर के साथ टॉयलेट.
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है जिसे देखकर यूजर दंग हैं. दरअसल, इस फोटो में एक रूम में एक तरफ बिस्तर है तो उसके ठीक सामने Shower और Western Commode दिखाई दे रही है.
Reddit पर वायरल है फोटो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर जिस शख्स ने इस तस्वीर को पोस्ट किया, उसने यूजर से पूछा कि वो इस रूम के लिए कितना रेंट देंगे. ये पोस्ट दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके की बताई जा रही हैं जिसे हजारों वोट्स और कमेंट्स मिले हैं. . हालांकि Editorji इस तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है. इस तस्वीर में दिख रहे रूम में एक टेबल फैन के साथ छोटा बिस्तर और एयर कंडीशनर भी नजर आ रहा है.
यूजर कर रहे मजेदार कमेंट्स
यूजर इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स लिख रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ये बिस्तर वाला टॉयलेट हैं तो दूसरे यूजजर ने लिखा किया रूम नहीं बल्कि एक खिलौना है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये एक्स्ट्रा स्पेस और फैसिलिटी वाली जेल है.
Mumbai: आलीशान रेस्टोरेंट के खाने में मिला मरा चूहा, मैनेजर और शेफ के खिलाफ केस दर्ज