Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, कंपनी ने ये कहा

Updated : Mar 29, 2022 12:59
|
Editorji News Desk

सोशल मीडिया पर Ola S1 Pro का सड़क किनारे खड़े आग पकड़ते हुए एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा था. यह घटना पिछले सप्ताह पुणे में हुई थी. अब इस मामले में ओला इलेक्ट्रिक की सफाई सामने आयी है. कंपनी ने स्वीकार किया है कि उसे घटना की जानकारी है और वह समस्या की जांच कर रही है.

कंपनी ने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में जांच पूरी होने के बाद वह उचित कार्रवाई भी करेगी. बता दें Ola ने पिछले साल दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 और S1 Pro लॉन्च किये थे. हालांकि कंपनी ने हाल ही में S1 मॉडल का उत्पादन रोक दिया है.

ये भी देखें: Samsung Galaxy F23 5G Review: बजट फ्रेंडली परफ़ॉर्मर!

ओला इलेक्ट्रिक ने एक प्रेस स्टेटमेंट में ये भी कहा कि उसने प्रभावित उपयोगकर्ता से संपर्क किया है. “हम पुणे में हुई घटना से अवगत हैं जो हमारे एक स्कूटर के साथ हुई थी और मूल कारण को समझने के लिए जांच कर रहे हैं. हम अगले कुछ दिनों में और अपडेट साझा करेंगे। हम उस स्कूटर के ग्राहक से लगातार संपर्क में हैं जो बिल्कुल सुरक्षित है."

जैसे ही वीडियो वायरल हुई इसका असर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी देखने को मिला. इस घटना के बाद कई यूजर्स इसे लेकर चिंतित नज़र आये तो कुछ लोगों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग ही कैंसिल कर दी.

Ola S1 ProOla EVOla ElectricOla electric scooterOla Scooter

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!