NASA Captured Chandrayaan-3: जहां चांद पर लैंड हुआ था विक्रम, नासा ने खींची तस्वीर

Updated : Sep 06, 2023 20:35
|
Editorji News Desk

NASA Captured Chandrayaan-3: विक्रम लैंड चांच पर जिस जगह लैंड हुआ था, उस जगह की तस्वीरें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (US Space Agency NASA) के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (Lunar Reconnaissance Orbiter- LRO) ने खींची हैं.

नासा ने इन तस्वीरों को अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है. NASA की तरफ से बताया गया है कि ये तस्वीरें चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग के चार दिन बाद यानि 27 अगस्त को एलआरओ (LRO) द्वारा ली गई थीं.  

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने (NASA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'एलआरओ अंतरिक्ष यान ने हाल ही में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान -3 लैंडर की तस्वीर ली. इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) का चंद्रयान-3 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से लगभग 600 किलोमीटर दूर उतरा. 

यहां भी क्लिक करें: Mission Gaganyaan: 'चंद्रयान-3' की कामयाबी के बाद अब गगनयान से इंसान को चांद पर भेजेगा ISRO

बता दें कि 3 अगस्त को, भारत का चंद्रयान -3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा था, यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया. अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया है.

NASA

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!