Kia Seltos: नया अवतार Kia Seltos Facelift 4 जुलाई को होगी लॉन्च, जानिए इसकी खासियत

Updated : Jul 01, 2023 15:02
|
Editorji News Desk

Kia Seltos: किआ मोटर्स ने अपनी नई सेल्टोस एसयूवी Kia Seltos Facelift का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है. टीजर में इस कार की आंतरिक और बाहरी हर तरह की खासियत को दर्शाया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि मौजूदा सेल्टोस की तुलना में इसमें ज्यादा बड़ी फ्रंट ग्रिल है. इसमें एक नए हेडलैंप डिज़ाइन के साथ ही नए डीआरएल भी दिए गए हैं. इसमें एलईडी बार से जुड़े एलईडी टेल लैंप है. 

टीजर में डेशबोर्ड और सेंटर कंसोल की झलक मिलती है, जो एसयूवी के फीचर्स को बताता है. इसमें पैडल शिफ्टर्स के साथ फ्लैट-बॉटम मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील को बरकरार रखते हुए, Seltos फेसलिफ्ट एक बिल्कुल नया कॉकपिट डिजाइन पेश करता है.

इसमें पैनोरमिक सनरूफ, एडीएएस और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा. इसके अतिरिक्त वायरलेस कनेक्टिविटी और अन्य कई फीचर्स भी हैं. हालांकि 4 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद इसकी ज्यादा जानकारी सामने आयेगी. 

भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर, एमजी एस्टर, फॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक जैसी कारों से इसका मुकाबला होगा. 

 

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!