5 best camera phones: फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए ये 5 फोन हैं सबसे खास, आइए जानते हैं....

Updated : Jul 19, 2023 12:55
|
Editorji News Desk

5 best camera phones:  आज के समय में अगर किसी को भी स्मार्टफोन लेना होता है तो वो इंसान सबसे पहले उसके कैमरे की क्वालिटी देखने में भरोसा रखता है.और अगर फोन का कैमरा मजेदार है तो वो फोन आजकल मार्केट में अच्छी खासी सेल भी कर लेता है.

इसीलिए 2023 में कई नए स्मार्ट फोन फोटोग्राफी की दुनिया में आए लेकिन जिन 5 फोन ने अपना दबदबा बनाकर रखा है उनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

सबसे पहले हम बात करने जा रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा की जिसका कैमरा सबको अपनी ओर आकर्षित करता है. इस फोन में  200 मेगापिक्सेल कैमरा और एक डायनेमिक रेंज का  10x ऑप्टिकल ज़ूम भी मौजूद है. इसके हाई-स्पीड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ ये फोन मार्केट में धूम मचाए हुए है.

इसके बाद दूसरे नंबर पर एप्पल का  iPhone 14 Pro Max फोन आता है जिसका 48 मेगापिक्सल सेंसर बेस्ड फोन हाई क्वालिटी पिक्चर्स खींचता है और जिसका वाइड-एंगल लेंस बाजार में सबसे बेहतरीन में से एक है.

वहीं तीसरे नंबर पर Google Pixel 7 Pro फोन आता है जो अपने को मार्केट में बनाए हुए है. जिसकी डायनेमिक रेंज और 5x जूम कस्टमर्स को खूब पसंद है.

इसी लिस्ट में चौथे नंबर पर Xiaomi 12 Pro 5G फोन है जिसका ट्रिपल कैमरा सिस्टम और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लोगों को खूब पसंद आता है.

और आखिर में पांचवें नंबर पर वनप्लस 10 प्रो 5जी फोन 2023 के कैमरे फोनों में अपनी जगह बनाए हुए है.जिसका वाइड-एंगल 150º कैमरा और बेहतरीन सोनी सेंसर्स इस फोन से हाई क्वालिटी पिक्चर्स खींचते हैं.जिसकी वजह से फोन अपनी 
दावेदारी पेश करता है.

camera

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!