WPL 2023: करो या मरो मुकाबले में RCB ने चखा पहली जीत का स्वाद, एकतरफा मैच में यूपी वॉरियर्स को चटाई धूल

Updated : Mar 18, 2023 11:30
|
Editorji News Desk

विमेंस आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी पहली जीत का स्वाद चख लिया है. करो या मरो मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया.

IND vs AUS: सचिन की बराबरी कर सकते हैं विराट कोहली, टूट सकता है रोहित का रिकॉर्ड

यूपी से मिले 136 रनों के लक्ष्य को बैंगलोर की टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम की ओर से कनिका आहूजा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 46 रन कूटे, जबकि ऋचा घोष ने नाबाद 31 रन जड़े. 

इससे पहले सीजन में पहली दफा आरसीबी के बॉलिंग अटैक में धार नजर आई और बैंगलोर की गेंदबाजों ने यूपी की पूरी टीम को महज 135 रनों पर समेटा.

एलिसा पेरी ने महज 16 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए, तो सोफिया डिवाइन के हाथ भी दो विकेट लगे. यूपी की ओर से ग्रेस हैरिस ने सर्वाधिक 46 रन बनाए. छह मैचों में बैंगलोर को यह पहली जीत नसीब हुई है, तो यूपी को सीजन की तीसरी हार का मुंह देखना पड़ा है.

RCBRoyal Challengers BangaloreUP WarriorzWPL 2023

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video