मेलबर्न में हुई Kohli के बल्ले से रिकॉर्ड्स की बौछार, T20I में पूर्व कप्तान ने छीनी Rohit की बादशाहत

Updated : Oct 28, 2022 10:41
|
Editorji News Desk

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए महामुकाबले में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला. कोहली ने महज 53 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली और मेलबर्न के मैदान पर बल्ले से खूब आतिशबाजी की. विराट की इस यादगार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पिछले साल वर्ल्ड कप में मिली पड़ोसी मुल्क के हाथों हार का हिसाब भी चुकता कर लिया. वहीं, भारत के पूर्व कप्तान ने फैन्स का दिल जीतने के साथ-साथ इस फॉर्मेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर डाला.

Virat Kohli की यादगार पारी को किया विश्व क्रिकेट ने सलाम, सचिन तेंदुलकर ने बताया करियर की बेस्ट इनिंग

कोहली टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में अब नंबर वन पर पहुंच गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा की बादशाहत को खत्म किया है. विराट के नाम अब इस फॉर्मेट में 3,794 रन दर्ज हो गए हैं. कोहली 18वीं बार रनों का पीछा करते हुए नॉटआउट रहे हैं और हर बार टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही लौटे हैं. टी-20 वर्ल्ड कप में सफलतापूर्वक चेज करते हुए विराट का औसत 518 का है, सही सुना है आपने 518. 

कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी जमाई जो इस विकेट के लिए भारत की तरफ से की गई इस फॉर्मेट में अबतक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी है. टी-20 इंटरनेशनल में विराट का पाकिस्तान के खिलाफ एवरेज 81.33 का हो चला है, जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है. कम से कम 10 पारियां खेलने वाले किसी भी बल्लेबाज का औसत इस मामले में विराट से ज्यादा नहीं है.

Virat KohliRohit SharmaT20 World Cup 2022Ind Vs Pak

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video