वर्ल्ड कप में मिली इकलौती हार का होगा मेलबर्न में हिसाब, रोहित इन ग्यारह खिलाड़ियों पर खेल सकते हैं दांव

Updated : Oct 24, 2022 16:25
|
Editorji News Desk

पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों मिली 10 विकेट की करारी हार का हिसाब चुकता करने की बारी आ चुकी है. तारीख 23 अक्टूबर और मेलबर्न का मैदान यहीं पर रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया पड़ोसी मुल्क के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान का आगाज करेगी. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को घर में पीटने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. वहीं, प्रैक्टिस मैच में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा था. 

Virat Kohli vs Babar Azam: कोहली या बाबर आजम T20I में कौन बेस्ट? आंकड़ों के जरिए समझ लीजिए पूरा खेल

बल्लेबाजी की बात करें तो केएल राहुल और रोहित शर्मा के ऊपर टीम को दमदार शुरुआत देने का दारोमदार होगा. विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म टीम के लिए सोने पर सुहागा है. तो हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही अपने करियर की बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं. भारतीय पारी को फिनिशिंग टच देने की जिम्मेदारी दिनेश कार्तिक के कंधों पर होगी. अक्षर पटेल से टीम मैनेजमेंट गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान देने की उम्मीद करेगा. 

तेज गेंदबाजी की अगुवाई मोहम्मद शमी करते नजर आएंगे और उनका साथ अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार निभाएंगे. स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल अक्षर के साथ अपनी फिरकी का जादू चलाते दिखाई देंगे. पड़ोसी मुल्क की ओर से भारतीय टीम को सबसे बड़ा खतरा बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी से होगा. गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की अग्नि परीक्षा ले सकते हैं. 

IND vs PAK संभावित प्लेइंग XI

Team India: KL Rahul, Rohit Sharma, Virat Kohli, Suryakumar Yadav,Hardik Pandya, Dinesh Karthik, Axar Patel, Bhuvneshwar Kumar, Arshdeep Singh,Harshal Patel

Pakistan: Mohammad Rizwan, Babar Azam, Khusdil Shah, Iftikhar Ahmed, Asif Ali, Shadab Khan, Mohammad Nawaz, Mohammad Wasim,Shaheen Afridi, Harif Rauf, Mohammad Hasnain

Virat KohliInd Vs PakBabar AzamT20 World Cup 2022Team India

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video