T20 World Cup: करोड़ों क्रिकेट फैन्स की उम्मीदों पर फिरेगा पानी! IND-PAK मैच से पहले सामने आई बड़ी मुसीबत

Updated : Oct 19, 2022 12:14
|
Editorji News Desk

ग्रुप स्टेज मुकाबलों के साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है. इस मेगा इवेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा. यह हाई वोल्टेज मुकाबला मेलबर्न में होना है, जिसकी सभी टिकटें बिक चुकी हैं. इस मैच के शुरू होने से पहले बुरी खबर सामने आई है, जिसकी वजह से इस मैच पर संकट के बादल छा गए हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर को मेलबर्न में सुबह और शाम को बारिश होने की संभावना है. ऐसा होने पर दुनियाभर के करोड़ों फैन्स को मायूसी हाथ लगेगी, जो इस मैच का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अगर मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक प्वॉइंट दिया जाएगा.

सामने आई IPL 2023 के मिनी ऑक्शन की तारीख, इस दिन होगी खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बरसात

मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को मैच शुरू होने से एक घंटे पहले बारिश होने की संभावना 70 प्रतिशत है. इस दौरान हवा की रफ्तार 15 KMPH तक रहने की उम्मीद है. यही नहीं, रविवार को दिन के साथ-साथ रात में भी बारिश होने की 65 प्रतिशत संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मेलबर्न का तापमान 18 डिग्री तक रहेगा. 

 

India vs PakistanMelbourneT20 World cupInd Vs PakT20 World Cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video