साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगी बड़ी 'चोट', टूर्नामेंट से बाहर हुआ खतरनाक बल्लेबाज

Updated : Nov 04, 2022 12:25
|
Editorji News Desk

Pakistan vs South Africa, T20 World Cup 2022 : भारत और जिम्बाब्वे से हारने के बाद पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गया है. टीम के लिए अब सा​उथ अफ्रीका के खिलाफ मैच 'करो या मरो' की स्थिति​ वाला है. टीम को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है, जहां उसके स्टार बल्लेबाज फखर जमां इस मेगा इवेंट से बाहर हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि फखर की एड़ी मुड़ गई थी, जिसके चलते वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे.फखर को इस टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 20 रन बनाए. इस मैच के दौरान ही वह घायल हो गए थे.

T20 World Cup: बांग्लादेश से जीते तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना होगा आसान, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

पाकिस्तान की बात करें तो वह अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारा तो उसका अभियान यहीं खत्म हो जाएगा. यही नहीं, अगर वह जीत भी जाता है तो भी उसकी मुश्किलें कम नहीं होंगी और उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा. पाकिस्तान इस समय दो प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर चल रहा है.

T20 World Cup 2022, Pakistan vs South Africa Live score, Updates and Latest News

T20 World Cup 2022T20 World cupPakistan Cricket TeamPakistan CricketPakistan

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video