विरोधियों के खेमे में खलबली मचाने ऑस्ट्रेलिया पहुंचा धाकड़ बॉलर, बतौर रिजर्व प्लेयर मिली है टीम में जगह

Updated : Oct 20, 2022 12:03
|
Editorji News Desk

मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कदम रख दिया है. सिराज को बैकअप के तौर पर भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है. सिराज पहले ट्रैवलिंग स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, लेकिन चोट के चलते जसप्रीत बुमराह के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उन्हें टीम में बतौर रिजर्व खिलाड़ी जोड़ा गया है. सिराज के साथ-साथ शार्दुल ठाकुर को भी बैकअप के तौर पर टीम में जगह मिली है. 

भारत-पाकिस्तान के कप्तानों के बीच में क्या होती है बातचीत? रोहित शर्मा और बाबर आजम ने कर दिया खुलासा

इससे पहले सिराज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भी जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस किया था और माना जा रहा था कि हैदराबाद के तेज गेंदबाज को बुमराह की जगह पर टी-20 विश्व कप का टिकट भी मिल सकता है. हालांकि, सिलेक्टर्स ने अंत में बुमराह के स्थान पर मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कुछ कर दिखाना का मौका दिया है.

T20 World Cup 2022Team IndiaJasprit BumrahMohammad SirajMohammed Shami

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video