T20 वर्ल्ड कप में Rahul के प्रदर्शन ने किया कई पूर्व क्रिकेटरों को निराश, Irfan ने तो कह डाली ये बड़ी बात

Updated : Nov 14, 2022 11:52
|
Editorji News Desk

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का खराब फॉर्म गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भी जारी रहा. वर्ल्ड कप में उनके लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है. भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी राहुल की खराब फॉर्म पर अपना बयान दिया है और कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि भारत के उप-कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'केएल राहुल के साथ यह समस्या लंबे समय से है. जब आप उसे बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं तो आपको लगता है कि वह तकनीकी रूप से शानदार है, लेकिन मुझे लगता है कि जब मानसिक मोर्चे पर सख्त होने की बात आती है तो वह खुद का साथ नहीं दे पाते. उसके पास गति और स्पिन दोनों के खिलाफ खेलने की काबिलियत है लेकिन अगर आप मानसिक तौर पर थोड़े नरम हैं, तो यह आपके क्रिकेट पर बहुत बड़ा प्रभाव डालता है.'

भारत को ले डूबी कप्तान Rohit-Dravid की फ्लॉप प्लानिंग,बेंच पर बैठे रह गए सालभर टीम में खेलने वाले खिलाड़ी

बता दें कि भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में अब इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा. 

Irfan PathanKL Rahulindia vs englandT20 World Cup 2022Team India

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video