विराट-सूर्यकुमार नहीं, इस​ खिलाड़ी ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब, टीम को जिताया वर्ल्ड कप

Updated : Nov 15, 2022 18:03
|
Editorji News Desk

जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है. टीम की जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान रहा और इसमें सैम कुरेन सबसे आगे रहे. उन्होंने फाइनल में पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कमर तोड़ते हुए तीन अहम विकेट झटके. इसमें मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और मोहम्मद नवाज के विकेट शामिल रहे.

IPL 2023: नीलामी से पहले KKR ने चली बड़ी चाल, Gujarat Titans के इन दो खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल

उनकी कसी हुई बॉलिंग का ही नतीजा था कि पाकिस्तान की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में बस 137 रन ही बना सकी. इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. कुरैन को फाइनल सहित पूरे टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. इसके अलावा उन्हें फाइनल मुकाबले में मैच का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया.

कुरैन ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान कई मौके पर टीम को उस समय विकेट दिलाए, जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. उन्होंने इस मेगा इवेंट में छह मैच खेले और 13 विकेट झटके. इसमें एक पारी में पांच विकेट झटकना भी शामिल रहा. कुरैन ने इस दौरान सिर्फ विकेट की नहीं झटके, वहीं बल्लेबाजों पर भी अंकुश भी लगाया और सिर्फ 6.52 की इकॉनमी से रन दिए.

EnglandEngland CricketSam CurranT20 World cupT20 World Cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video