T20 World Cup: बेन स्टोक्स का वह शॉट जिसके दम पर इंग्लैंड ने जीती पूरी दुनिया, देखें विनिंग मूमेंट

Updated : Nov 15, 2022 19:52
|
Editorji News Desk

सैम करन और बेन स्टोक्स के दम पर इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर दूसरी बा​र खिताब अपने नाम किया है. टीम इसके साथ ही इस मेगा इवेंट को दो बार जीतने वाली वेस्टइंडीज के बाद दूसरी टीम बन गई है. स्टोक्स ने जैसे ही 19वें ओवर के आखिरी गेंद पर सिंगल लिया, वैसे ही इंग्लिश खिलाड़ी जश्न मनाने लगे. इंग्लिश टीम का जश्न मनाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

विराट-सूर्यकुमार नहीं, इस​ खिलाड़ी ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब, टीम को जिताया वर्ल्ड कप  

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड की कसी गेंदबाजी का सामना करना पड़ा. उसके लिए कप्तान बाबर आजम और शान मसूद ही संघर्ष दिखा सके. इंग्लैंड के लिए ऑलराउंडर सैम करन ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में मात्र 12 रन दिए और तीन बड़े विकेट झटक लिए. इसकी वजह से पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में स्कोरबोर्ड पर 137 रन ही टांग सकी.

138 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और पिछले मैच के हीरो एलेक्स हेल्स मात्र एक रन ही बना सके. इसके बाद कप्तान जोस बटलर और बेन स्टोक्स ने टीम को संभाला. स्टोक्स ने यहां एक छोर संभाले रखा और आखिर में टीम को मैच और टी-20 वर्ल्ड कप जिताकर ही दम लिया. उन्होंने 49 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा. पाकिस्तान के लिए हैरिस रउफ ने टीम के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.

Sam CurranT20 World cupJos ButtlerBen StokesT20 World Cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video