पहलवान साक्षी मलिक ने एशियन गेम्स में बिना ट्रायल के पहलवानों को सीधा भेजने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने सीधे नाम भेजकर पहलवानों की एकता को तोड़ने का काम किया है.
यौन शोषण मामले में बृजभूषण को मिली बेल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला
उनके मुताबिक अभी एशियन गेम्स में 53 किलो भार वर्ग में विनेश फोगाट को डायरेक्ट भेजा जा रहा है, जबकि पिछले एक साल से वो न तो प्रैक्टिस कर रही हैं और न ही कोई अचीवमेंट हासिल की है, ऊपर से वो इंजरी में भी काम कर रही हैं.
उन्होंने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे 3-4 दिन पहले सरकार की तरफ से फोन आया था कि हम बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के लिए भेज रहे हैं. आप भी मेल भेज दो तो आपको भी भेज देंगे. मैंने साफ मना कर दिया. मैंने कभी भी ट्रायल के बिना किसी टूर्नामेंट में न ही गई हूं और न ही जाना चाहती हूं.'