क्या ब्राजील के लिए अब नहीं खेलेंगे Neymar? हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोया स्टार फुटबॉलर

Updated : Dec 15, 2022 09:41
|
Editorji News Desk

फीफा वर्ल्ड कप 2022 को जीतकर छठी बार चैंपियन बनने का ब्राजील का सपना क्रोएशिया ने शुक्रवार की रात कुचल दिया. पांच बार की चैंपियन ब्राजील क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

Fifa World Cup 2022: अर्जेंटीना को मिला सेमीफाइनल का टिकट, पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को 4-3 से दी पटखनी

रोमांचक गेम में टीम की हार के बाद स्टार खिलाड़ी नेमार खुद को रोक नहीं सके और मैदान पर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. हार से निराश, हताश नजर आ रहे नेमार ने यहां तक कह डाला है कि वह अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं इसको लेकर वह अभी कुछ नहीं कह सकते हैं.

क्वार्टर फाइनल मैच में ब्राजील के लिए पहला गोल दागने वाले नेमार ने कहा, 'मुझे लगता है कि अभी इस बारे में बात करना सही नहीं होगा, शायद मैं इसके बार में अभी सीधे तरीके से नहीं सोच रहा हूं, मैं अभी अपना समय लेकर इस पर विचार करना चाहता हूं कि मुझे अपने लिए क्या चाहिए. मैं इस समय यही कह सकता हूं कि मैं 100 प्रतिशत कमबैक करूंगा और ब्राजील के लिए खेलना बंद नहीं करूंगा.'

कतर में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में ब्राजील को इस बार खिताब के प्रबल दावेदार में से एक माना जा रहा था, लेकिन टीम के सफर पर क्वार्टर फाइनल में ही ब्रेक लग गया. पिछले पांच विश्व कप में यह चौथा मौका है, जब ब्राजील की टीम को अंतिम 8 में ही टूर्नामेंट से विदा होना पड़ा है.

NeymarQatar World Cup 2022Fifa world cup 2022Brazil Football

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video