FIFA 2022 : स्पेन को हराकर मोरक्को ने पहली बार क्वार्टर फाइनल का कटाया टिकट, यासिन बाउनो रहे मैच के हीरो

Updated : Dec 09, 2022 08:30
|
Editorji News Desk

फीफा विश्व कप 2022 के 16 के राउंड में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, क्योंकि मोरक्को ने मंगलवार को कतर के एजुकेशन सिटी स्टेडियम में 2010 के चैंपियन स्पेन के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में एंट्री मारी.

मोरक्को ने इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक गोल खाया है. स्पेन के खिलाफ 120 मिनट के खेल में भी दोनों टीमों के खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ. इसके बाद मोरक्को ने एक गोलकीपर यासिन बाउनो के 2 बेहतरीन सेव की बदौलत पेनल्टी में जीत हासिल की.

मोरक्को ने पहली बार विश्व कप क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है और टूर्नामेंट के इतिहास में क्वार्टर फाइनल स्टेज में जगह बनाने वाली सिर्फ चौथी अफ्रीकी टीम है.

FIFA 2022: ब्राजील की टीम ने जीत बीमार लेजेंड Pele को की डेडीकेट, तस्वीर वाले बैनर के साथ खिंचवाई फोटो

मोरक्को ने खेल में बेहतर शुरुआत की थी लेकि पहले हाफ में कुछ भी हासिल करने में नाकाम रही. स्पेन दूसरे हाफ में मोरक्को पर हावी दिख रहा था लेकिन अंतिम मिनट तक गोल करने में असफल रहा.

पेनल्टी शूटआउट में स्पेन की किस्मत कुछ अच्छी नहीं रही है क्योंकि यह स्पेन की अब तक की 5 पेनल्टी शूटआउट में से चौथी हार थी.

FifaFIFA World CupSpain FootballQatar 2022Morocco

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video