FIFA 2022: जापान को हराकर क्रोएशिया ने क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री, लेना पड़ा पेनल्टी शूटआउट का सहारा

Updated : Dec 08, 2022 08:14
|
Editorji News Desk

कतर के अल जानूब स्टेडियम में सोमवार को जापान और क्रोएशिया के बीच खेले गए मुकाबले में जब 120 मिनट के खेल के बाद भी कोई फैसला नहीं निकला, तब पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें पिछले साल का रनर अप क्रोएशिया ने 3-1 से मुकाबला जीत लिया.

क्रोएशिया के गोलकीपर डॉमिनिक लिवाकोविक ने 3 अहम पेनल्टी किक बचाकर टीम को फीफा विश्व कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया. वह एक विश्व कप शूटआउट में तीन पेनल्टी बचाने वाले तीसरे गोलकीपर बने.

जापान के 43वें मिनट में डाइजेन माएडा द्वारा किए गए शुरुआती गोल के बाद जापान ने पहले हाफ में बढ़त बना ली थी लेकिन दूसरे हाफ में इवान पेरिसिक ने  55वें मिनट में एक अविश्वसनीय हेडर द्वारा स्कोर को बराबरी पर ला दिया.

FIFA 2022: सेनेगल को 3-0 से मात दे इंग्लैंड ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, अब फ्रांस से होगा मुकाबला

ग्रुप स्टेज में स्पेन और जर्मनी जैसी टीमों को हराने वाले जापान ने इस मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की थी लेकिन क्रोएशिया के गोलकीपर ने पेनल्टी शूटआउट में जापान को कोई मौका नहीं दिया.

FifaCroatia FootballFIFA 2026JapanQatar World Cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video