फीफा वर्ल्ड कप 2022 का एक और उलटफेर, जापान ने चार बार की चैम्पियन जर्मनी को 2-1 से चौंकाया

Updated : Nov 26, 2022 10:52
|
Editorji News Desk

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक के बाद एक उलटफेर देखने को मिल रहे हैं. पहले जहां सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हरा दिया और अब जापान ने जर्मनी को चौंका दिया. जापान ने रित्सु दोअन और ताकुमा असानो के गोल के दम पर पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जर्मनी के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की.

क्या फीफा वर्ल्ड कप में पूरी होगी Lionel Messi की सबसे बड़ी ख्वाहिश, संन्यास पर भी दे दिया बड़ा बयान

चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी को इल्के गुंडोगन ने पहले हाफ में पेनल्टी पर गोल कर बढ़त दिला दी थी. लेकिन टीम की यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही. जापान ने दूसरे हाफ में सात मिनट के अंदर दो गोल कर के यूरोप की मजबूत टीम को हैरान कर दिया.

यह केवल तीसरा मौका है जब जर्मनी की टीम वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मैच में हारी है. इससे पहले 1982 में अल्जीरिया और 2018 में मैक्सिको के खिलाफ उसने वर्ल्ड कप का शुरुआती मैच गंवाया था. वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में जर्मनी ने 13 में जीत दर्ज की है जबकि चार मुकाबले ड्रॉ पर छूटे हैं.

GermanyFIFA World CupFifa world cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video