FIFA 2022: Neymar के गोल की मदद से Brazil ने South Korea को दी मात, शान से क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Updated : Dec 08, 2022 09:25
|
Editorji News Desk

दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी नेमार ने चोट से वापसी करते हुए कतर में अपने पहले गेम में ब्राजील को दक्षिण कोरिया पर 4-1 से जीत दिलाने में मदद की. इसके साथ ही ब्राजील अब विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है. 

 विनीसियस जूनियर ने खेल शुरू होते ही 7वें मिनट में गोल कर दिया. जिसके बाद ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने पेनल्टी स्पॉट से 13वें मिनट में गोल कर अपने देश के लिए 76वां गोल किया. और अब वह पेले के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक गोल दूर हैं.

रिचार्लिसन के शानदार गोल ने स्कोर को 3-0 कर दिया और हाफ टाइम से पहले लुकास पैक्वेटा ने एक और गोल कर दक्षिण कोरिया के छक्के छुड़ा दिए.

FIFA 2022: जापान को हराकर क्रोएशिया ने क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री, लेना पड़ा पेनल्टी शूटआउट का सहारा

दक्षिण कोरिया की ओर से सेउंग-हो पैक ने 77वें मिनट में पहला गोल किया.

पांच बार के विश्व कप विजेता ने 1998 से टूर्नामेंट में नॉकआउट गेम में चार गोल नहीं किए थे. बता दें कि ब्राजील क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया से भिड़ेगा.

South KoreaFIFA World CupBrazil FootballQatar 2022Fifa world cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video