वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने बढ़ाया देश का मान, जश्न में डूबा भारतीय एथलीट का पूरा गांव

Updated : Aug 02, 2022 10:25
|
Editorji News Desk

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम करते हुए देश का मान बढाया है. नीरज भारत की तरफ से वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बने हैं. नीरज ने फाइनल मुकाबले के चौथे प्रयास में 88.13 मीटर दूर थ्रो फेंकते हुए इतिहास रचा. 

'टीम को एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप जिताना मेरा लक्ष्य', खराब दौर से गुजर रहे Virat Kohli का बड़ा बयान

बेटे के मेडल पर कब्जा करने के साथ ही नीरज के गांव पानीपत में जमकर जश्न शुरू हो गया और लोगों ने झूमते और नाचते हुए अपनी खुशी जाहिर की. नीरज के लिए फाइनल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनका पहला थ्रो खराब गया. इसके बाद दूसरे प्रयास में भारतीय एथलीट ने 82.39 मीटर दूर थ्रो फेंका, तो तीसरे प्रयास में नीरज ने 86.37 मीटर का थ्रो फेंककर पदक की उम्मीद जगाई.

चौथे प्रयास में हरियाणा के स्टार खिलाड़ी ने 88.13 मीटर का थ्रो फेंकते हुए इतिहास रच दिया. नीरज ने 88.39 मीटर दूर भाला फेंकते हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री मारी थी. बता दें कि नीरज पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे.

Neeraj ChopraWorld Athletics Championships

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video