FIFA World Cup 2022: पहले मैच में जीत के बावजूद टेंशन में ब्राजील, चोटिल हुए स्टार स्ट्राइकर Neymar

Updated : Nov 27, 2022 18:14
|
Editorji News Desk

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में खिताब की प्रबल दावेदार ब्राजील ने बेशक जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन सर्बिया के खिलाफ मैच में उनके स्टार स्ट्राइकर नेमार को चोट लग गई है. टीम के डॉक्टर ने बताया कि नेमार के दाहिने टखने में मोच आई है. इस मैच में टीम के जीत जीत दर्ज करने के बाद नेमार इमोशनल दिखे और टखने में सूजन के साथ लंगड़ाते हुए स्टेडियम से चले गए.

‘वन लव’ आर्मबैंड का मामला फिर हुआ गरम, बेल्जियम और जर्मनी ने अपने-अपने तरीके से किया FIFA का विरोध

डॉक्टर के मुताबिक, उनका सोमवार को स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेलना अभी तय नहीं है. उन्होंने कहा, 'फिलहाल उनकी जांच करने की कोई योजना नहीं है लेकिन अगर जरूरत हुई तो हम ऐसा करेंगे.' नेमार की चोट पर ब्राजील के कोच टिटे ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि नेमार वर्ल्ड कप में खेलना जारी रखेंगे.

बता दें कि सर्बिया के खिलाफ मैच में नौ बार फाउल करने वाले नेमार दूसरे हाफ में चोटिल हो गए और 79वें मिनट में उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को मैदान पर उतारा गया. टिटे ने कहा कि चोटिल होने के बाद भी नेमार 11 मिनट तक मैदान पर डटे रहे.

BrazilFIFA World CupNeymarBrazil FootballFifa world cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video