क्या बिग बैश लीग न खेलना है टीम इंडिया की हार का कारण? इंग्लैंड के जीत के हीरो हेल्स ने बोली बड़ी बात

Updated : Nov 15, 2022 15:03
|
Editorji News Desk

कई क्रिकेट पंडितों का मानना है कि गुरुवार को एडिलेड में खेले गए टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में मिली इंग्लैंड के खिलाफ भारत की करारी हार के पीछे कई कारणों में से एक भारतीय खिलाड़ियों का बिग बैश लीग नहीं खेलना बता रहे हैं. जोस बटलर के नेतृत्व वाले अधिकांश खिलाड़ियों की तुलना में भारत के खिलाड़ियों के पास बिग बैश लीग का अनुभव नहीं था.

भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ से भारत की 10 विकेट की हार के बाद जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को विदेशी लीग के लिए नहीं  भेजा जा सकता क्योंकि यह घरेलू टूर्नामेंट को प्रभावित करेगा जो लगभग उसी समय होता है. 

इस पर सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ नाबाद 86 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने कहा, 'यह शर्म की बात है कि भारतीय खिलाड़ियों को अलग-अलग लीग में खेलने का मौका नहीं मिलता है. यह सभी के लिए अच्छा होगा, उन्हें लाभ होगा और लीग को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खेलने का लाभ मिलेगा.'

T20 World Cup 2022: 'आप रातों-रात नंबर वन नहीं बनते हैं', Team India के सपोर्ट में उतरे सचिन तेंदुलकर

मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए 2012-13 सीज़न में डेब्यू करने वाले हेल्स अब एक दशक से अधिक समय से बीबीएल का हिस्सा हैं. हेल्स ही नहीं, उस सेमीफाइनल मुकाबले में खेलने वाले इंग्लैंड टीम के उन 11 खिलाड़ियों में से 10 को बीबीएल का कम से कम एक सीजन का अनुभव रहा है. 

Alex halesBig Bash LeagueTeam IndiaT20 World Cup 2022Rahul Dravid

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video