मेगा ऑक्शन में इस बार दमदार टीम खड़ी करने वाली पंजाब किंग्स मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2022 के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने का मन बना चुकी है. 'पीटीआई' की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब टीम इसका अगले कुछ दिनों में आधिकारिक ऐलान भी करेगी.
IPL 2022: Mumbai Indians के खिलाफ खड़ी हुईं बाकी 9 टीमें, BCCI के इस फैसले को लेकर जताई नाराजगी
बता दें कि पंजाब ने मयंक अग्रवाल को रिटेन किया था और पिछले सीजन इस सलामी बल्लेबाज का प्रदर्शन बढ़िया रहा था. माना जा रहा था कि टीम अनुभव को देखते हुए धवन को कप्तान नियुक्त कर सकती है, पर टीम ने मंयक के साथ जाने का फैसला किया है.
पिछले दो सीजन में नियमित कप्तान के चोटिल होने पर मयंक ने पंजाब की अगुवाई की थी. मयंक ने साल 2011 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और वह टूर्नामेंट में 100 मुकाबले खेल चुके हैं.