IPL 2022: Malinga ने दिया राजस्थान के बॉलर्स को गुरुमंत्र, बताया किसके कहने पर संभाली कोच की जिम्मेदारी

Updated : Mar 22, 2022 18:00
|
Editorji News Desk

श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने आईपीएल 2022 से पहले राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों को बड़ा गुरुमंत्र दे दिया है. मलिंगा ने कहा कि बॉलर्स को ट्रेनिंग करते समय सिर्फ इस बात पर फोकस करना चाहिए कि उनके सामने बाएं और दाएं हाथ के दो बल्लेबाज होंगे.

IPL 2022: देखिए Rajasthan Royals का पूरा शेड्यूल, संभावित प्लेइंग XI, फुल स्क्वॉड और हर खिलाड़ी की सैलरी

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले मलिंगा के अनुसार गेंदबाज को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि सामने वाले बल्लेबाज का नाम क्या है. पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स से बतौर बॉलिंग कोच जुड़ने का फैसला उन्होंने कुमार संगाकारा के कहने पर लिया.

मलिंगा ने कहा कि संगाकारा ने यह रोल पिछले सीजन ही उनको ऑफर किया था, लेकिन उस समय कोरोना और बायो-बबल के हालात को देखते हुए उन्होंने मना कर दिया था. गौरतलब है कि राजस्थान ने मलिंगा को इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए फास्ट बॉलिंग कोच नियुक्त किया है.

Rajasthan RoyalsLasith MalingaIPL 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video