IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के चलते बीसीसीआई ने दोनों टीमों के कप्तानों 12-12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. एलएसजी टीम तय समय के अनुसार एक ओवर पीछे रही. जबकि सीएसके टीम भी अगली पारी में समय से ओवर करने में असफल रही. जिसके चलते दोनों टीमों को ये सजा भुगतनी पड़ी है.
बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में कहा, ''लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल पर लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 34वें मैच धीमी ओवर गति रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.''
इस रिलीज में आगे कहा गया, ''इसी प्रकार चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धीमी ओवर गति बरकरार रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है."
CSK vs LSG: 'धोनी की वजह से हमारे गेंदबाज दबाव में आ गए थे', मैच के बाद केएल राहुल ने किया बड़ा खुलासा
मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमों का यह पहला अपराध था. कप्तानों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. अगर ये दोनों कप्तान यह गलती दोबारा दोहराते हैं तो इन दोनों को इस रकम का दोगुना जुर्माना भरना होगा. जबकि तीसरी गलती पर एक मैच का बैन का भी सामना करना पड़ सकता है.
बता दें कि इस सीजन में इन दोनों कप्तानों के अलावा शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन भी इस गलती के लिए दंड भुगत चुके हैं. जबकि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 2 बार ये जुर्माना लगाया जा चुका है.