CSK vs LSG: 'धोनी की वजह से हमारे गेंदबाज दबाव में आ गए थे', मैच के बाद केएल राहुल ने किया बड़ा खुलासा

Updated : Apr 20, 2024 08:36
|
Editorji News Desk

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम शुक्रवार को खेले गए आईपीएल मैच में 8 विकेट से जीत हासिल करने में सफल रही. हालांकि, मैच की समाप्ति के बाद एलएसजी टीम के कप्तान केएल राहुल ने खुलासा किया कि माही जब मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे तो लखनऊ टीम के गेंदबाज प्रेशर में आ गए थे.

केएल राहुल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, 'विकेट के पीछे खड़े हुए मुझे लग रहा था कि इस पिच पर 160 रन काफी होंगे क्योंकि विकेट धीमा था और थोड़ी पकड़ भी थी, लेकिन फिर एमएस धोनी मैदान पर आए और उस समय मैदान में शोर इतना अधिक था कि मेरी टीम के गेंदबाज दबाव को महसूस करने लगे थे. पूरा लखनऊ मिनी चेन्नई में बदल गया था. हमारी एक युवा टीम है और उन्होंने इससे पहले कभी भी ये माहौल नहीं देखा था. इस तरह उन्होंने 15-20 रन एक्स्ट्रा दे दिए.

राहुल ने आगे कहा, 'धोनी के साथ ऐसा हमेशा होता आया है और मैंने मेरे गेंदबाजों को फिर इसकी आदल डालने की सलाह दी, क्योंकि कुछ दिन बाद हमें चेन्नई से उनके घर में मैच खेलना है और वहां बहुत अधिक शोर होने वाला है.'

IPL 2024: रविंद्र जडेजा ने एक हाथ से पकड़ा असंभव सा कैच, देखते रह गए LSG के कप्तान केएल राहुल

बता दें कि 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर मोईन अली के आउट हो जाने के बाद एमएस बल्लेबाजी करने उतरे तो उस समय सीएसके का स्कोर 141 रन था. हालांकि, धोनी ने एक बार फिर अपने बल्ले से एलएसजी के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए 9 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 रन की धांसू पारी खेलकर सीएसके का स्कोर 170 के पार पहुंचा दिया लेकिन केएल राहुल और डी कॉक की शानदार पार्टनरशिप के चलते सीएसके को यह मैच गंवाना पड़ा.

IPL 2024

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video