IPL 2023 Mini Auction: विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर लुटाए गए पैसे, जानें कौन से 5 खिलाड़ी रहे सबसे महंगे

Updated : Dec 26, 2022 14:14
|
Editorji News Desk

IPL 2023 के लिए शुक्रवार को हुई नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसे लुटाए. इस मिनी ऑक्शन में IPL के इतिहास की अब तक की सबसे अधिक बोली लगाई गई. आइए जानते हैं कि इस नीलामी के टॉप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे.

सैम करन : ICC T20 वर्ल्ड कप 2022 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सैम करण को पंजाब किंग्स ने IPL के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोली लगाकर अपने स्क्वाड में शामिल किया. अब तक के सबसे महंगे प्लेयर रहे सैम करण 18.50 करोड़ में बिके. इस हरफनमौला खिलाड़ी का बेस प्राइज 2 करोड़ रूपए था.

कैमरन ग्रीन : ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी कैमरन ग्रीन अब तक के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए. 2 करोड़ रूपए की बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरे ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रूपए की बोली लगाकर अपने स्क्वाड में शामिल किया. 

बेन स्टोक्स: 2 करोड़ रूपए की बेस प्राइज वाले इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा. इससे पहले स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे.

निकोलस पूरन: वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ की बोली लगाकर टीम में शामिल किया. पूरन को पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था.

हैरी ब्रूक: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक अपने बेस प्राइज 1.5 करोड़ रूपए से 11.75 करोड़ रुपए ज्यादा की बोली पर बिके. ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा.

IPL 2023 auction: सैम करन ने रच दिया इतिहास, पंजाब ने 18.50 करोड़ खर्च कर अपनी टीम में किया शामिल

Sam CurranBen StokesIPL AuctionAuctionNicholas PooranIPL 2023Cameron GreenHarry Brook

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video