IPL 2022 Points Table: जीत के बाद पंजाब की रैंकिंग में इजाफा, जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप

Updated : Apr 04, 2022 00:56
|
Editorji News Desk

मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम में 3 अप्रैल को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रनों से हराकर पंजाब किंग्स आईपीएल 2022 के प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. इसके साथ ही, इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार अपने पहले तीन मैच हारने के बाद चेन्नई 9वें स्थान पर खिसक गई है.

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 टीम रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई है. दूसरे और तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स हैं. हैदराबाद टेबल में सबसे नीचे यानी दसवें स्थान पर है.

ये भी पढ़ें : IPL 2022 CSK vs PBKS: अपने तीसरे मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई को 54 रनों से पीटा, आईपीएल में दर्ज की दूसरी जीत

इसके अलावा, ईशान किशन आईपीएल 2022 में 2 मैचों में 135 बनाकर टॉप रन स्कोरर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. ईशान के पास फिलहाल ऑरेंज कैप है. इस साल के आईपीएल में पहला शतक लगाने वाले जोस बटलर के भी कुल 135 रन हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट ईशान से कम है. तीन मैचों में 8 विकेट लेने वाले उमेश यादव के पास फिलहाल पर्पल कैप है.

IPLChennai Super KIngsPUNJAB KINGSIPL 2022purple cap

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video