Mumbai Indians के लिए बड़ा झटका, Suryakumar Yadav के IPL 2022 के ओपनिंग मैच खेलने पर खड़ा हुआ सवाल

Updated : Mar 23, 2022 17:52
|
Editorji News Desk

सीएसके के मोईन अली के बाद अब एक और बड़े नाम के आईपीएल के शुरूआती मैचों में खेलने पर सवाल खड़ा हो गया है. ये नाम कोई और नहीं बल्कि कई बार चैम्पियन रह चुके मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर के बैटर सूर्यकुमार यादव हैं. अंगूठे में एक हेयर लाइन फ्रैक्चर की वजह से 31 साल के सूर्यकुमार यादव शायद 27 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. 

सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी मुंबई के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है, क्योंकि मुंबई के पास कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार  और इशान किशन के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाला कोई और भारतीय बल्लेबाज नहीं है. 

सूर्यकुमार को मुंबई ने 2019 में खरीदा था. पांच बार के चैंपियन जहां पिछले सीजन में नॉकआउट में जगह बनाने में नाकाम रहे थे, वहीं सूर्यकुमार का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ था. वह 143.43 के स्ट्राइक रेट के साथ मुंबई के दूसरे प्रमुख रन-स्कोरर रहे थे.

IPL 2022IPL 15IPLMumbai IndiansSuryakumar Yadav

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video