CWG 2022: देश की बेटियों ने रच डाला इतिहास, लॉन बॉल में भारत ने किया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल पर कब्जा

Updated : Aug 04, 2022 18:52
|
Editorji News Desk

लॉन बॉल, जिस खेल में भारत को आज तक कोई पदक नहीं मिल पाया था, उस खेल में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है. महिला चार टीम इवेंट में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से मात दी और भारत की झोली में चौथा स्वर्ण पदक डाल दिया. जीत दर्ज करने के बाद टीम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और  मैदान 'भारत माता की जय' नारे से गूंज उठा. 

सोमवार को भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में टॉप 5 टीमों में से एक, न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर भारत के लिए रजत पदक पक्का कर लिया था. लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की की चौकड़ी ने इस मुकाबले में शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी. लेकिन फिर मुकाबला बराबरी पर आ गया था. एक वक्त तो ऐसा आया था जब मैच भारत के हाथों से निकलता दिखाई दे रहा था. लेकिन भारत ने शानदार वापसी की और 10वां पदक देश के नाम किया.

CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत की झोली में आया सातवां पदक, Harjinder Kaur ने ब्रॉन्ज मेडल पर किया कब्जा

बता दें कि इससे पहले भारत को वेटलिफ्टिंग से 7 और जूडो से 2 पदक मिल चुके हैं.

Commonwealth gamesGold medalCommonwealth 2022CWG 2022Lawn Ball

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video