IND vs SA: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान केएल राहुल को, चोटिल रोहित हुए बाहर

Updated : Jan 01, 2022 12:22
|
Editorji News Desk

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 जनवरी से होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान चुना गया है. चौंकाने वाला फैसला जसप्रीत बुमराह को लेकर किया गया है. उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

रोहित शर्मा चोट की वजह से वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे. इससे पहले वो चोट की वजह से टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल पाए थे. तब उनकी जगह केएल राहुल को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया था. इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है. उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे. रविचंद्रन अश्विन की भी लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी हुई है.

ये भी पढ़ें:  IND vs SA: गाबा से लेकर सेंचुरियन तक, साल 2021 में विदेशी धरती पर खूब चली टीम इंडिया की दादागिरी

ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर और वेंकटेश अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन का तोहफा मिला . उन्हें साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है.

Virat KohliKL RahulJasprit BumrahIND vs SA

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video