Women's World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की जीत का सिलसिला बरकरार, वेस्टइंडीज को दी सात विकेट से मात

Updated : Mar 15, 2022 15:53
|
Editorji News Desk

मंगलवार को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया ने कैरिबियाई टीम को सात विकेट से हार का स्वाद चखाया. कप्तान स्टेफनी टेलर के अर्धशतक के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम 46वें ओवर में 131 रन पर आउट हो गई.

वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में ही एलिसा हीली और कप्तान मेग लैनिंग के रूप में दो बड़े झटके लगे, लेकिन बाएं हाथ की  बल्लेबाज रेचल हेन्स ने नाबाद 83 रन बनाकर अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिलाई.

ऑस्ट्रेलिया चार जीत के साथ वर्ल्ड कप की प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर काबिज है जबकि दक्षिण अफ्रीका तीन जीत के साथ दूसरे नंबर पर और भारत तीसरे नंबर पर है. वहीं वेस्टइंडीज पांचवें स्थान पर फिसल गई है. बता दें कि केवल टॉप चार टीमें ही सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगी.

 

Australia cricket teamWomen CricketWomen World Cup 2022West Indieswomen cricket team

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video