'सिर्फ और सिर्फ मुझे Dhoni का कॉल आया', कप्तानी छोड़ने को लेकर पहली बार Kohli ने बयां किया अपना दर्द

Updated : Sep 14, 2022 06:41
|
Editorji News Desk

विराट कोहली के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं गुजरे हैं. बल्ले के लगातार खामोश रहने के साथ-साथ विराट को कप्तानी से भी इस्तीफा देना पड़ा था. कप्तानी छोड़ने को लेकर अब पहली बार विराट खुलकर बोलते नजर आए हैं. एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद उनको सिर्फ और सिर्फ धोनी का मैसेज आया. 

भारतीय गेंदबाजों को 'सेक्सी' कहना चाहते थे Dravid? प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखें कैसे बना हेड कोच का मजाक

विराट कोहली  ने आगे कहा कि उनका नंबर बहुत से लोग के पास है और काफी लोग उन्हें टीवी पर सलाह भी देते हैं, लेकिन किसी और ने उनको मैसेज या कॉल नहीं किया. कोहली के अनुसार अगर आपको किसी की मदद करनी है तो आप उस व्यक्ति से पर्सनल बात करेंगे ना की पूरी दुनिया के सामने सुझाव देंगे. पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में कोहली ने 44 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. हालांकि, इसके बावजूद भारतीय टीम को पड़ोसी मुल्क के हाथों 5 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा.

Virat KohliMS DhoniTeam IndiaInd Vs PakAsia Cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video