USA vs BAN: पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज अली खान के आखिरी दो ओवरों में तीन विकेट की मदद से अमेरिका ने दूसरे टी ट्वेंटी इंटरनेशनल मैच में बांग्लादेश को छह रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है.
पहले टी ट्वेंटी मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका ने दूसरा मैच भी जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बनाई है.
ये सीरीज अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिये अहम है.
खान ने आखिरी दो ओवरों में तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट लिये.
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर अमेरिका ने शानदार शुरूआत की. स्टीवन टेलर ने 28 गेंद में 31 और कप्तान मोनांक पटेल ने 38 गेंद में 42 रन बनाये. अमेरिका ने छह विकेट पर 144 का स्कोर बनाया.
जवाब में बांग्लादेश की टीम 19 . 3 ओवर में 138 रन पर आउट हो गई. नेत्रवलकर ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिये.
IPL 2025 में फिर खेलते हुए दिखेंगे MS Dhoni? CSK के सीईओ ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा बयान
बांग्लादेश ने नौ ओवर बाकी रहते तीन विकेट पर 78 रन बना लिये थे लेकिन इसके बाद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करके अमेरिका को जीत तक पहुंचाया.