'भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा वर्ल्ड कप का फाइनल', Ricky Ponting के मुताबिक ये टीम मारेगी बाजी

Updated : Jul 29, 2022 07:41
|
Editorji News Desk

दो बार के वर्ल्ड कप विजेता और ऑस्ट्रेलिया के सफल कप्तानों में से एक रहे रिकी पॉन्टिंग ने इस साल के अंत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भारत के प्रदर्शन को लेकर एक बड़ी बात बोल दी है. पॉन्टिंग ने भविष्यवाणी की है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें होंगी. लेकिन बात बस इतनी ही नहीं है.

ICC के एक कार्यक्रम ICC रिव्यु में बात करते हुए आगे कहा कि उन्हें लगता है कि ऑस्ट्रेलिया फाइनल मुकाबले में भारत को हरा देगा. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान को लेकर भी बड़ी बात बोली. उनके मुताबिक पाकिस्तान के प्रदर्शन का पूरा दारोमदार उनके कप्तान बाबर आजम और उनके प्रदर्शन पर रहेगा. 

IND vs WI: कप्तान रोहित की अगुवाई में वेस्टइंडीज पहुंची भारतीय T20 टीम, देखें टी-20 सीरीज का फुल शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया ने T20 विश्व कप 2021 के एकतरफा फाइनल में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर अपना पहला T20 विश्व कप खिताब जीता था. वे पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचे थे, जो सुपर 12 स्टेज में अपने सभी मैच जीतने वाली इकलौती टीम थी.

 बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सबसे ज्यादा 5 विश्व कप जीते हैं जिनमें से दो बार रिकी पॉन्टिंग की अगुवाई में ही ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी. उसके बाद भारत और वेस्टइंडीज ही ऐसे दो देश हैं जिन्होंने 2-2 बार विश्व कप जीता है.

Ricky PontingTeam IndiaT20 वर्ल्ड कपAustralia cricket teamT20 World Cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video