IND vs SL: Iyer की दमदार पारी के बाद चमके गेंदबाज, Team India के नाम रहा डे-नाइट टेस्ट का पहला दिन

Updated : Mar 12, 2022 22:13
|
Editorji News Desk

भारत और श्रीलंका के बीच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन कुल 16 विकेट गिरे. पहली पारी में भारत द्वारा बनाए गए 252 रनों के जवाब में मेहमान टीम बुरी तरह से संघर्ष कर रही है और 86 के स्कोर पर टीम के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

IND vs SL: टेस्ट में लगाया Shreyas Iyer ने टी-20 वाला तड़का, संकटमोचक बन टीम के लिए खेली धांसू पारी

पहले पांच विकेट महज 50 के स्कोर पर गंवाने के बाद मैथ्यूज ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दिन का खेल खत्म होने से दो ओवर पहले बुमराह ने उनकी 43 रनों की संघर्षपूर्ण पारी का अंत कर दिया. डिकवेला 13 और अंबुलदेनिया बिना खाता खोले नाबाद लौटे.

इससे पहले श्रेयस अय्यर की 92 रनों की लाजवाब इनिंग के बूते टीम इंडिया पहली पारी में 252 रन बनाकर ऑलआउट हुई. अय्यर के अलावा पंत ने भी अपने तेवर दिखाए और महज 26 गेंदों में 39 रनों की आतिशी पारी खेली. हालांकि, बैंगलोर के फैन्स को कोहली ने निराश किया और सिर्फ 23 रन ही बना सके. वहीं, रोहित भी सस्ते में पवेलियन लौटे.

India Vs Sri LankaDay night testTeam IndiaShreyas Iyer

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video