भारतीय गेंदबाजों को 'सेक्सी' कहना चाहते थे Dravid? प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखें कैसे बना हेड कोच का मजाक

Updated : Sep 10, 2022 15:03
|
Editorji News Desk

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को काफी शांत इंसान के तौर पर जाना जाता है. द्रविड़ आमतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब बेहद गंभीर होकर देते हैं और उनको मुस्कुराते हुए काफी कम पाया जाता है. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 में होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में द्रविड़ के मजाकिया अंदाज ने हर किसी को चौंका दिया.

पाकिस्तान के खिलाफ Rohit लिखेंगे नया इतिहास, 12 रन बनाते ही हिटमैन बनेंगे वर्ल्ड नंबर वन टी-20 बल्लेबाज

दरअसल, द्रविड़ पाकिस्तान और भारतीय गेंदबाजी अटैक की तुलना कर रहे थे और इस दौरान उनके मुंह से सेक्सी शब्द निकलने वाला था, जिसको हेड कोच ने आखिरी समय पर रोक लिया और मामले को हंसकर टालने की कोशिश की.

द्रविड़ ने कहा कि उनके दिमाग में चार अक्षर का शब्द आ रहा है जिसकी शुरुआत 'स' से होती है, पर वो इसको यहां पर यूज नहीं कर सकते हैं. द्रविड़ का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और हेड कोच का यह अंदाज फैन्स को काफी रास भी आ रहा है. भारत ने एशिया कप 2022 में हुई पहली भिड़ंत में पाकिस्तान को 5 विकेट से हार का स्वाद चखाया था. 

Rahul DravidTeam IndiaInd Vs PakAsia Cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video