फिर नहीं खुला पुजारा का खाता, लगातार नाकामी के बावजूद आखिर कब तक मेहरबान होता रहेगा टीम मैनेजमेंट

Updated : Dec 26, 2021 18:58
|
Editorji News Desk

टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले पुजारा का कहना था कि उनको साउथ अफ्रीका की धरती पर खेलने का अनुभव है और किन शॉट्स को खेलना है और किनको खेलने से बचना है यह वह बखूरी जानते हैं. लेकिन, सेंचुरियन के मैदान पर ना तो उनकी समझ दिखी और ना ही उनका अनुभव काम आया. शॉट्स समझकर खेलने की तो छोड़िए पुजारा तो ठीक तरह से एक गेंद भी नहीं खेल सके. दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सका.

वनडे सीरीज में अश्विन की होगी टीम में एंट्री, इन दो युवा खिलाड़ियों के नामों पर भी लग सकती है मुहर

पुजारा के बल्ले से नाकामी अब कोई नई बात तो रही नहीं है. भारतीय टीम की दीवार कहे जाने वाले पुजारा ने अपना आखिरी शतक साल 2019 में जड़ा था. बल्ले से शतक और रन तो निकल नहीं रहे, लेकिन पुजारा शर्मनाक रिकॉर्ड्स को तेजी से अपने नाम करते जा रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट में नंबर तीन पर सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने के मामले में पुजारा अब नंबर वन बन गए हैं. भारतीय बैट्समैन का हाल इस कदर बेहाल है कि घर और विदेशी धरती को मिलकर सेंचुरी जड़े 43 पारियां बीत चुकी हैं. दिसंबर 2020 से लेकर अबतक पुजारा यह चौथी दफा जीरो पर पवेलियन लौटे हैं.

अब सवाल यह है कि क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में लगातार नाकामी के बावजूद टीम मैनेजमेंट क्यों पुजारा को मौके पर मौके दिए जा रहा है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि पुजारा ने टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं, लेकिन डेब्यू मुकाबले में शतक ठोकने वाले श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी को बिना किसी कसूर के बेंच पर बैठाए रखना का फैसला समझ से परे हैं.

TEAM INDIAIND vs SA Test seriesCHETESHWAR PUJARA

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video