T20 WC 2022: Bumrah के टूर्नामेंट से बाहर होने पर छलका हेड कोच Dravid का दर्द, बताया टीम के लिए बड़ी क्षति

Updated : Oct 07, 2022 07:25
|
Editorji News Desk

भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को माना कि पीठ की चोट के कारण आगामी टी20 विश्व कप से जसप्रीत बुमराह का बाहर हो जाना, टीम के लिए 'बड़ी क्षति' है. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे किसी अन्य खिलाड़ी को प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा.

बीसीसीआई ने सोमवार को घोषणा की कि तेज गेंदबाज बुमराह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. इस बात से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है, जो पहले से ही डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी की समस्या से जूझ रही है.

IND vs SA: इंदौर में साउथ अफ्रीका का टॉप क्लास शो, 49 रनों से गंवाया टीम इंडिया ने तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-1 से जीतने के बाद द्रविड़ ने कहा, "बुमराह की अनुपस्थिति एक बड़ी क्षति है, वह एक महान खिलाड़ी रहे हैं लेकिन ऐसा होता है, यह किसी और के लिए आगे आने का अवसर है. हम उन्हें मिस करेंगे."

बता दें कि भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम T20I में 49 रनों से मिली हार का सामना करना पड़ा.

Rahul DravidTeam IndiaJasprit BumrahHead coachT20 World Cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video