कोहली के बाद किसके हाथों में सौंपी जाए टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी, शेन वॉर्न ने बताई अपनी पसंद

Updated : Jan 25, 2022 14:42
|
Editorji News Desk

विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद इस बात को लेकर जमकर चर्चा हो रही है कि टीम इंडिया का अगला कप्तान कौन होगा. कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत को इस रोल के लिए फिट बता रहे हैं तो कुछ केएल राहुल के पक्ष में हैं. इस मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न ने भी अपनी पसंद बताई है.

'सचिन ने भी छह बार खेलने के बाद जीता एक वर्ल्ड कप', कोहली की कप्तानी पर उठा सवाल तो भड़क पड़े शास्त्री

वॉर्न ने 'एएनआई' के साथ बातचीत करते हुए कहा कि उनके हिसाब से रोहित शर्मा अगले टेस्ट कप्तान बनेंगे. पूर्व लेग स्पिनर के मुताबिक राहुल को अभी यह जिम्मेदारी सौंपने से पहले थोड़ा वक्त दिया जाना चाहिए. हालांकि, वॉर्न के अनुसार रहाणे इस पोजीशन के लिए सबसे फिट खिलाड़ी हैं, लेकिन खराब फॉर्म उनके खिलाफ है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा कि अगर रहाणे फॉर्म को वापस पा लेते हैं तो शायद उनके हिसाब से वह इस रोल के लिए सबसे सही विकल्प होंगे..

वॉर्न ने कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के फैसले को सही करार दिया. उन्होंने कहा कि विराट के इस निर्णय से उनको बिलकुल भी हैरानी नहीं हुई, क्योंकि भारतीय टीम की अगुवाई करना काफी दबाव भरा काम होता है.

Rohit SharmaShane WarneAjinkya RahaneTeam India

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video