IND vs AUS: जड्डू की फिरकी पर जमकर थिरके कंगारू बल्लेबाज, 'सर जडेजा' ने फेंका टेस्ट करियर का बेस्ट स्पैल

Updated : Feb 21, 2023 12:14
|
Editorji News Desk

दिल्ली में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा की फिरकी पर कंगारू बल्लेबाज जमकर थिरके. जड्डू की घूमती गेंदों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए नागपुर के बाद दिल्ली में भी अबूझ पहेली साबित हुई.

कब टूटेगा KL Rahul पर से टीम मैनेजमेंट का अटूट भरोसा? आंकड़ों के जरिए समझिए उपकप्तान की नाकामी की कहानी

जडेजा ने दूसरी पारी में सात कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और पूरी मेहमान टीम को महज 113 रनों पर समेट दिया. जडेजा का यह टेस्ट करियर का अबतक का बेस्ट स्पैल भी है.

जड्डू का भरपूर साथ अश्विन ने निभाया और उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 9 विकेट महज 48 रन जोड़कर गंवाए और जडेजा-अश्विन की जोड़ी ने तीसरे दिन के पहले ही सेशन में कंगारू टीम की दूसरी पारी को समेट दिया.

जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में 12वीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. जड्डू इस सीरीज के दो मैचों में अबतक 17 विकेट चटका चुके हैं.

Ravindra JadejaBorder Gavaskar TrophyInd vs Aus

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video