'उसे सीधे 10 मैच खिलाओ और फिर फैसला लो', Sanju Samson को लेकर रवि शास्त्री का पुराना वीडियो वायरल

Updated : Nov 22, 2022 15:41
|
Editorji News Desk

संजू सैमसन भारतीय क्रिकेट का ऐसा नाम है, जिनके खेल की तारीफ हर कोई करता है. लेकिन जब उनको लगातार मौका दिए जाने की बात आती है तो उन्हें एक-दो मैच खिलाकर बाहर कर दिया जाता है. सैमसन इस समय न्यूजीलैंड गई टीम इंडिया का हिस्सा हैं. इस दौरे पर टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम की अगुवाई कर रहे हैं. सैमसन को लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.

T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने को Ashwin ने बताया उपलब्धि, बोले- निराशाजनक कैंपेन कहना होगा गलत

इसमें शास्त्री संजू को मौका देने की बात कर रहे हैं, साथ ही टीम मैनेजमेंट को कड़ा मैसेज देते नजर आते हैं. वह कहते हैं कि सैमसन को सीधे 10 मैचों में मौका मिलना चाहिए और फिर इसके बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए. ऐसा नहीं की एक-दो मैच खिलाएं और फिर निकाल दें.

बता दें कि एक बार तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भी उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह देने के लिए काफी समर्थन दिया था. उन्होंने स्वीकार किया था कि सैमसन की बल्लेबाजी का कौशल ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में भारत के लिए उपयुक्त होता. लेकिन आईपीएल के बाद सैमसन को मौका नहीं मिला और इसलिए उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया.

Ravi ShastriSanju SamsonT20 World cupT20 World Cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video